डायबिटीज, हाई बीपी, से भी होता है आंखों को नुकसान, जानिए कुछ कारगर इलाज

डायबिटीज, हाई बीपी, से भी होता है आंखों को नुकसान, जानिए कुछ कारगर इलाज

सेहतराग टीम

हमारे शरीर में कई अंग होते हैं। सभी अंग अपने कार्यों की महत्व के अनुसार जरूरी होते हैं। उन्हीं में एक है आंख जिससे हम पूरी दुनिया देखते हैं। इसलिए तो इसकी महत्व कुछ ज्यादा होती है। कई बार जाने-अनजाने में हम कुदरत के दिए इस तोहफे को हम नुकसान पहुंचा देते हैं।

पढ़ें- नाइट शिफ्ट में काम करते हैं तो सावधान हो जाएं, हो सकते हैं कैंसर रोगी: शोध

आंखें कुदरत का सबसे बड़ा तोहफा हैं। इनका ख्याल रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि शरीर में होने वाली हर एक बीमारी का असर सीधे तौर पर हमारी आंखों पर भी पड़ता है। डायबिटीज, हाई बीपी, शुगर और स्ट्रेस ना सिर्फ हार्ट और किडनी पर असर डालता है, बल्कि आंखों को भी नुकसान पहुंचाता है।

इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक है- ग्लूकोमा। जो नज़र को तो कमजोर करता ही है। धीरे-धीरे आंखों की रोशनी को भी छीन लेता है। भारत में लगभग 1 करोड़ 20 लाख ग्लूकोमा के मरीज हैं। जिनमें 10 लाख मरीजों का विजन पूरी तरह से खत्म हो चुका है। ग्लूकोमा जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उससे भारत जल्द ही वर्ल्ड ग्लूकोमा कैपिटल बन सकता है।

डायबिटीज ग्लूकोमा की एक बड़ी वजह है। वहीं, हाई बीपी रेटिना को परमानेंट तरीके से डैमेज कर सकता है और कम उम्र में मोतियाबिंद का खतरा भी बढ़ रहा है। इतना ही नहीं, बढ़े हुए स्क्रीन टाइम की वजह से भी आंखें कमजोर हो रही हैं। नतीजा छोटे-छोटे बच्चों को मोटा चश्मा पहनना पड़ रहा है। योग और आयुर्वेद के जरिए आंखों को कैसे बचाएं।

आंखों में होने वाली परेशानियां:

  • नज़र कमज़ोर होना
  • धुंधला दिखना
  • ग्लूकोमा
  • मोतियाबिंद
  • लाल आंखें
  • सूखापन
  • आंखों में जलन
  • आंखों से पानी आना

बीपी-शुगर का आंखों पर असर:

  • ग्लूकोमा
  • डायबिटिक रेटिनोपैथी
  • डायबिटिक मैक्युलर एडिमा
  • मोतियाबिंद
  • कमज़ोर नज़र

आंखों की बीमारियां:

  • एलर्जी
  • प्रदूषण
  • स्क्रीन टाइम
  • जेनेटिक
  • चोट लगना
  • हाई बीपी
  • डायबिटीज
  • बढ़ती उम्र

योग से बढ़ेगी आंखों की रोशनी:

  • ताड़ासन
  • पाद हस्तासन
  • शलभासन
  • सूर्य नमस्कार
  • शीर्षासन
  • सर्वांगासन
  • हलासन
  • मंडूकासन
  • पश्चिमोत्तानासन
  • मर्कटासन

आंखों की रोशनी के लिए आयुर्वेदिक उपाय:

  • महात्रिफला घृत को एक चम्मच दूध के साथ लें।
  • दिन में दो बार खाने के बाद लें।
  • आमलकी रसायन 200 ग्राम, सप्तामृत लौह 20 ग्राम, मुक्ता शुक्ति 10 ग्राम, मोती पिष्टी 2 से 4 ग्राम - सब मिलाकर 1-1 चम्मच दिन में दो बार लें।

आंखों की घरेलू दवाई:

  • सफेद प्याज का रस 1 चम्मच लें।
  • अदरक और नींबू का रस 1 चम्मच लें।
  • शहद 3 चम्मच, गुलाब जल लें।
  • सभी को आंवले के रस में मिलाएं।
  • दो-दो बूंद सुबह-शाम आंखों में डालें।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें ये काम:

  • हरी सब्जी खाना बेहद जरूरी है।
  • आंवले का मुरब्बा खाएं।
  • एलोवेरा-आंवले का जूस पिएं।
  • दिन में 3-4 लीटर पानी पिएं।
  • आंखों के लिए गाजर फायदेमंद है।

आंखें धोने के लिए:

  • गुलाब जल में त्रिफला का पानी मिलाएं।
  • दिन में दो बार आंखें धोने से फायदा।
  • आंवले के पानी को गुलाब जल में मिलाएं।
  • इससे आंखें धोने से चश्मा हटेगा।

इसे भी पढ़ें-

इन चीजों को करने से हमेशा कंट्रोल रहेगा हाई ब्लड प्रेशर

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।